फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य बधिर बैडमिंटन और टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दिखा जोश

Mon, 23 Feb 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
आगरा। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश और आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ ने द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया। प्रतियोगिता रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें प्रदेशभर से लगभग 60 बधिर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्याम सिंह और भूतपूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विजय कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजक सचिव मुकेश ककरिया ने खिलाड़ियों की संख्या बताई। समापन पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पीयूष मल्होत्रा ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। ललिता गुप्ता, अभय छाबड़ा और आशना ने सांकेतिक भाषा में अनुवाद कर संवाद सेतु का कार्य किया।
डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिल कपूर, विकास जैन, आयुष सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि 21 से 25 मार्च तक राष्ट्रीय बधिर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप चंडीगढ़ में होगी।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर बालक 18 वर्ष से ऊपर एकल में लखनऊ के पार्थ अग्रवाल प्रथम, गोरखपुर के सुबोध अग्रवाल द्वितीय रहे। मेरठ के अर्णव एवं लखनऊ के हिमांशु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका 18 वर्ष से ऊपर एकल में गोरखपुर की आदित्या यादव प्रथम, सोनम चौधरी द्वितीय रहीं। जूनियर बालक 18 वर्ष से कम में मेरठ के सिद्धार्थ प्रथम, लखनऊ के एकाक्ष कनौजिया द्वितीय रहे। जूनियर बालिका 18 वर्ष से कम में गाजियाबाद की सोनम प्रथम और नोएडा की वंशिका द्वितीय रहीं।

टेबल टेनिस में इन्होंने मारी बाजी
टेबल टेनिस सीनियर बालक 18 वर्ष से ऊपर वर्ग में बरेली के विमल शर्मा ने प्रथम, आगरा के सचिन गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका 18 वर्ष से ऊपर वर्ग में लखनऊ की अर्चना पांडेय प्रथम और शिवांशी जोशी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें