फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दयालबाग से जुड़ेगा खंदौली, होली के बाद भरें फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भगवान टॉकीज से दयालबाग पोइया घाट होकर खंदौली से जुड़ेगा। होली के बाद वाहन फर्राटा भर सकेंगे। दोपहिया और हल्के चार पहिया वाहनों के लिए पोइया घाट स्थित यमुना नदी पर पांटून पुल तैयार हो जाएगा। रविवार को राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा है। इसके बनने से करीब 15 किमी. चक्कर बचेगा। खंदौली और हाथरस रोड पर दयालबाग के रास्ते पांटून पुल होकर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल यह दूरी वाटरवर्क्स, रामबाग से फाउंड्री नगर होकर तय करनी पड़ती है।
पुल बनने से 30 से अधिक गांव के करीब 50 हजार लोगों का इसका लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। होली तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान समाजसेवी किशोर अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि इस पुल के निर्माण से गांव भी शहर से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें