फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के केबिन में घुसकर गेट मैन को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के कासगंज - कानपुर रेल लाइन पर रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेट मैन को बृहस्पतिवार की देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने केबिन में घुसकर गोली मार दी। गोली से घायल गेट मैन घटना की जानकारी फोन से स्टेशन मास्टर को दी।। जहां स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस और सीओ सहावर मौके पर पहुंच गए। घायल रेल कर्मी को सहावर के चिकित्सालय ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज - कानपुर रेल लाइन पर समपार संख्या 242 पर फर्रुखाबाद निवासी गेट मैन अंकुर यादव की तैनाती है। वह क्रासिंग पर अकेले अपने केबिन में बैठे हुए थे आरोप है कि उसी दौरान रात्रि करीब 3:30 बजे दो अज्ञात हमलावर गेट मैन के पास पहुंचे और तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली गेट मैन की जांघ में लगी और वह लहुलूहान हो गया। गेट मैन अंकुर ने स्टेशन मास्टर बढ़ारी को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सहावर अजीत चौहान भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
घायल रेलकर्मी को सहावर के चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गेट मैन पर हमने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों ने गेट मैन को गोली क्यों मारी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें