फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से शुरू होगा नामांकन, सीसीटीवी से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सोमवार को दिनभर इसके लिए कलक्ट्रेट में तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा के दृष्टिगत परिसर की द्विस्तरीय बैरीकेडिंग कराई गई है। आंतरिक परिधि की बैरीकेडिंग में केवल प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान प्रस्तावित है। इसमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल सीटें शामिल हैं। इसके लिए 25 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए हैं। सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट परिसर की बैरीकेडिंग कराई गई है। लोहिया पार्क की ओर स्थापित गेट से ही सभी को प्रवेश दिया जाएगा।
इसके भीतर दो जगह बैरीकेडिंग कराई गई है। पहली बैरीकेडिंग सौ मीटर की परिधि में है तो दूसरी बैरीकेडिंग दो सौ मीटर की परिधि में कराई गई है। सौ मीटर की परिधि में केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जाएगा। वह दो गाड़ियां सौ मीटर परिधि के अंदर ला सकेंगे। नामांकन कक्ष से लेकर सौ मीटर की परिधि तक सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की कराई जाएगी। सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होकर तीन बजे तक चलेगा। नामांकन कक्ष में भी प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। कोरोना के दृष्टिगत एक बार में केवल तीन लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। इसमें एक प्रत्याशी और दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिल सकेगा। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पत्र अधिकतम चार सेटों में उपलब्ध करा सकेंगे।
विज्ञापन

---
ऑनलाइन भी कर सकते हैं नामांकन
इस बार चुनाव आयोग ने ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी पोर्टल पर कोई भी प्रत्याशी औपचारिकताएं पूर्ण कर अपना नामांकन कर सकता है। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बार उसकी हार्डकॉपी निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
---
ऑनलाइन जमा कर सकते हैं जमानत राशि
विधानसभा चुनाव के लिए जमानत राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व के अनुसार अनारक्षित वर्ग को दस हजार रुपये की धनराशि और अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रत्याशियों को पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। ये जमानत राशि ऑनलाइन भी जमा कराई जा सकती है। नामांकन के दौरान ऑनलाइन राशि जमा करने की रसीद प्रस्तुत करनी होगी।
---
दो दिन रहेगा अवकाश
नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगी। इसमें दो दिन का अवकाश भी रहेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को रविवार के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन के लिए छह दिन का मौका ही मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन स्थल पर पहुंचने वाले सभी प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार किया जाएगा। तीन बजे के बाद पहुंचने वाले प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
---
ये है चुनाव कार्यक्रम
-25 जनवरी से एक फरवरी तक सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन।
-02 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच।
-04 फरवरी को नामांकन वापसी।
-20 फरवरी को होगा मतदान।
-10 मार्च को होगी मतों की गणना।
---
ये बनाए गए हैं नामांकन कक्ष
विधानसभा क्षेत्र नामांकन कक्ष
-मैनपुरी (107) न्यायालय उप जिलाधिकारी मैनपुरी कक्ष संख्या 21
-भोगांव (108) न्यायालय राजस्व अधिकारी मैनपुरी कक्ष संख्या 25
-किशनी (109) न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कक्ष संख्या 15
-करहल (110) न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मैनपुरी कक्ष संख्या 13
---
नामांकन की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन शुरू हो जाएगा। निर्धारित समय में निर्धारित कक्ष में प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकते हैं। सभी को चुनाव आयोग के नियमों और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अविनाश कृष्ण सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें