फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज, प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर फुलप्रूफ व्यवस्थाएं की हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी प्रक्रियाएं होंगी। नामांकन काउंटर पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही नामांकन स्थल के दो सौ मीटर क्षेत्र में सख्त पहरा रहेगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट और अन्य पदों के लिए संबंधित ब्लॉक में नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन स्थल से दो सौ मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी को अपने समर्थक और वाहन दो सौ मीटर दूर ही छोड़ने होंगे। नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वे संबंधित काउंटर पर जाकर एआरओ के पास अपना नामांकन पत्र जमा कर प्राप्ति रसीद जरूर लेंगे। नामांकन के लिए मंगलवार को सभी नौ ब्लॉक मैनपुरी, कुरावली, बरनाहल, घिरोर, सुल्तानगंज, जागीर, करहल, किशनी और बेवर के अलावा कलक्ट्रेट में भी तैयारियां चलती रहीं। सभी जगह प्रत्याशियों की लाइनें लगवाने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराई गई है। इन लाइनों में ही प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा करेंगे। शाम पांच बजे के बाद कोई नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पहले ही पूर्ण कर लें अभिलेख
नामांकन पत्र जमा करने से पूर्व सभी प्रत्याशियों को नामांकन के अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अदेयता प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग से होने पर जाति का प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, जमानत राशि का चालान आदि अभिलेख पूर्ण कर लें। इसके साथ ही नामांकन पत्र में अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण, शैक्षिक योग्यता और आपराधिक मामलों का भी सुस्पष्ट उल्लेख करें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- नामांकन जुलूस न निकालें।
- नामांकन स्थल पर डीजे आदि न बजाएं।
- किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र न लाएं।
- नामांकन स्थल पर समर्थक प्रवेश न करें।
- नामांकन पत्र जमा होने के बाद स्थल पर न रुकें।
इतने पदों के लिए होगा नामांकन
- 549 हैं ग्राम प्रधान के पद
-3 0 हैं जिला पंचायत सदस्य के पद
-761 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद
-6967 हैं ग्राम पंचायत सदस्य के पद
सभी नामांकन स्थलों पर बुधवार को सुबह आठ बजे से नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। समय से पहुंचकर नियमों का पालन करते हुए प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करें। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

-ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें