फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: साधु से ये कैसी दुश्मनी...कुटिया में दो बार लगा दी आग, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Thu, 30 Jan 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक साधु इस बात से परेशान है कि कोई उसकी कुटिया में आग लगा देता है। पहली बार आग लगी तो वो समझ नहीं सका। लेकिन दूसरी बार जब ये घटना हुई तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो साधु ने सीएम योगी से शिकायत की। 
 
विज्ञापन
आग में खाक हुई झोंपड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक साधु की कुटिया को दो बार जला दिया गया। आग में नकदी, गृहस्थी और भगवान की प्रतिमा जल गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


साईं मंदिर रेलवे कॉलोनी कैंट निवासी राजेश साधु ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 1 जनवरी की रात करीब 11 बजे सुल्तानपुरा निवासी नासिर खान ने आग लगा दी थी। आग में सारा सामान जल गया।

पुलिस के कार्रवाई न करने पर वह मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 14 जनवरी को आरोपी ने दुबारा बनाई कुटिया में भी आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें