फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए गेट का ताला बंद कर इंजीनियरों का प्रदर्शन

Tue, 01 Mar 2016 01:20 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेड पे में बदलाव की मांग के लिए आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों ने सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के गेट का ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले एडीए, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, राज्य विद्युत परिषद, नगर निगम, सेतु निगम आदि विभागों के जूनियर इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। दोपहर बारह बजे गेट बंद कर दिया, जो शाम पांच बजे तक नहीं खोला। आंदोलन का यह 12वां दिन था। महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो दो मार्च से वे हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सतीश राजपूत, फजल अहमद, आरके शर्मा, बृजेश कुमार, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें