फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंजीनियरिंग की छात्रा साढ़े तीन घंटे डिजिटल अरेस्ट, डर से कांप उठी...कोई रास्ता नहीं बचा, तो दे बैठी रकम

Fri, 13 Dec 2024 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इंजीनियरिंग की छात्रा भी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। साढ़े तीन घंटे तक उसे प्रताड़ित किया गया। उससे खाते मे 1800 रुपये की रकम भी ट्रांसफर करा ली गई। 
 
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट कर की ठगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंजीनियरिंग की छात्रा को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। साढ़े तीन घंटे तक उसे प्रताड़ित किया गया। अश्लील वीडियो की धमकी दी गई। वो डर से सहम गई। उसने 1800 रुपये की रकम ट्रांसफर भी कर दी। बाद में उसे जानकारी हुई, तो मामले में शिकायत की गई। 
विज्ञापन


मैनपुरी की रहने वाली छात्रा खंदारी क्षेत्र में अपनी दीदी और जीजा के घर रहती है। वो यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया। साइबर ठगों ने उसे अश्लील वीडियो की धमकी देते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे धमकाना शुरू किया। साढ़े तीन घंटे तक उसे कॉल काटने तक नहीं दिया गया। छात्रा बुरी तरह साइबर ठगों के जाल में फंस गई। 

छात्रा ने साइबर ठगों के कहे अनुसार उनके खाते में 1800 रुपये की रकम भी ट्रांसफर कर दी। बाद में उसे जानकारी हुई, तो घरवालों को पूरी कहानी बताई। इस मामले में छात्रा की शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें