फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जयपुर में फंस गए व्यापारी के 11.93 लाख रुपये, एसएसपी से लगाई गुहार

Fri, 13 Dec 2024 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जयपुर की एक फर्म में व्यापारी के 11.93 लाख रुपये फंस गए। ये रकम उसने माल के एवज में दी थी। अब रकम वापस मांगने पर उसे धमकी मिल रही है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली के रहने वाले व्यापारी के जयपुर के फर्म स्वामी ने 11.93 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली की भरतपुर गेट चौकी क्षेत्र स्थित घीया मंडी निवासी दीपक अग्रवाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी रतन लाल हीरा लाल दाल वालों के नाम से फर्म है। फर्म घी तेल, आटा, मैदा आदि का काम करती है। उन्होंने मैसर्स ए एन फूड्स बी-79 मुरलीपुरा, जयपुर को घी, रिफाइंड, तेल का ऑर्डर देते हुए कई बार में 39 लाख 77 हजार 146 रुपये ऑनलाइन आरटीजीएस से फर्म के खाते में भेजे। इसके एवज में अब तक 27 लाख 83 हजार 896 रुपये का माल ही भेजा है।

आरोप है कि फर्म स्वामी नितेश सक्सेना को फोन कर बकाया रकम का माल भेजने को कहा तो पहले तो वह आश्वासन देता रहा। बाद में जान से मारने की धमकी दी। वह कोतवाली गए तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इसकी बाद एसएसपी के यहां गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने देवपाल पुंडीर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जयपुर के व्यापारी के खिलाफ 11 लाख 93 हजार 250 रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें