फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मुठभेड़ः ऊर्जा मंत्री ने दिया शहीद जितेंद्र के परिवार को भरोसा, सलाखों के पीछे होंगे अपराधी

Wed, 08 Jul 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

माता-पिता को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली
विज्ञापन
शहीद जितेंद्र के परिवार से मिलने पहुंचे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बरारी के शहीद हुए पुलिसकर्मी जितेन्द्र पाल के घर जाकर परिजनों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि जितेन्द्र का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। अपराधी यथाशीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश सरकार एवं पुलिस अपराधियों के पीछे लगी हुई है।  
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जितेन्द्र पाल ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं अपराधियों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है। जिसमें 50 लाख रुपये उनकी माता रानी देवी और 50 लाख उनके पिता तीर्थपाल को मिले हैं। 

ये भी पढ़ें: विकास दुबे का साथी बताकर ससुर को पहुंचाया हवालात, सच्चाई खुलने पर पुलिस हुई हैरान
विज्ञापन


जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अवगत कराया कि 50-50 लाख रुपये का भुगतान ई-पेमेन्ट के माध्यम से छह जुलाई 2020 को किया गया है। जिसका प्रमाण पत्र ऊर्जामंत्री द्वारा उनके माता-पिता को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र पाल बिकरू तहसील बिलौर थाना चौबेपुर कानपुर नगर में बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए थे। उनके बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। 

ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस को आई हिस्ट्रीशीटरों की याद, रिकॉर्ड खंगाला तो मिला कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

इस मौके पर विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय, तहसीलदार सदर नीरज शर्मा, सीओ रिफाइनरी जितेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को सांत्वना प्रदान की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें