फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, जुलाई में होगी, उपमुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा

Wed, 08 Jul 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को होगी
 
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड 2020 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को होगी। नकल विहीन परीक्षा, केंद्र निर्धारण, संक्रमण से बचाव व जिला स्तरीय समिति की समीक्षा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने जिला स्तर पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सीडीओ, एडीएम सिटी, डीआईओएस व लखनऊ विवि से नामित सदस्यों की समिति बनाई है। समिति परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगी। परीक्षा के लिए प्राइवेट कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

केवल उन्हीं कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा जिनकी साफ-सुथरी छवि है। नगरीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र नजदीक बनाए जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित एजेंडे पर कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में अपराह्न एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये है एजेंडा
- बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन व सुुचिता के साथ कराना।
- शहर व देहात क्षेत्रों में साफ छवि के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण।
- परीक्षा केंद्रों पर पानी, शौचालय व अन्य अवस्थापना सुविधा होना।
- केंद्र में सीसीटीवी, वायस रिकार्ड, डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस लगाना।
- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन, मास्क व दूरी का पालन कराना।
- समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों पर स्क्रीनिंग व पर्यवेक्षण के लिए एक मजिस्ट्रेट नियुक्त करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें