ऊर्जा मंत्री ने किया प्लांट का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को वृंदावन में ऑर्गेनिक वेस्ट से खाद बनाने के विकेंद्रीकृत कंपोस्ट प्लांट और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल करने के एमआरएफ प्लांट का शुभारंभ किया। ये प्लांट मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा लगाए गए हैं। इनमें 2.13 करोड़ रुपये की लागत आई है।
यह होगा फायदा
- पांच टन के ऑर्गेनिक वेस्ट से 500 किलो खाद होगी तैयार।
- वृंदावन के फल व सब्जी मंडी और गीले कूड़े से बनेगी इको फ्रेंडली व उपजाऊ खाद।
- नगर निगम के पार्कों व सड़क के किनारे पौधे लगाने व हरियाली बढ़ाने में खाद का होगा प्रयोग।
- बची हुई खाद बेहद कम कीमत पर ले सकेंगे किसान
- एमआरएफ प्लांट से बना प्लास्टिक भी उद्योगों को बेचा जाएगा