फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीटी रोड से हटवाया गया अतिक्रमण

Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। स्थानीय पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए फुटपाथ पर कब्जा किए गए लोगों को हटाया। सदर बाजार, जीटी रोड, मलिखान सिंह तिराहा पर ठेला व अस्थाई दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए लोगों को हटाते हुए कार्रवाई की गई। उक्त स्थानों पर दुकानदार दुकान से काफी आगे तक कब्जा किए हुए हैं। जिस कारण से मार्ग से राहगीरों का गुजरना मुश्किल होता है। जाम के हालात भी बनते हैं। बृहस्पतिवार का स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। घिरोर तिराहा, सदर बाजार, जी टी रोड कोतवाली के सामने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। समन शुल्क भी वसूला गया।
विज्ञापन




बालक हुआ लापता

करहल। मोहल्ला बाग वृंदावन का रहने वाला एक बालक लापता हो गया। तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाग वृंदावन निवासी हरिओम ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर की शाम 14 वर्षीय ओम कुमार घर के पीछे बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं भी पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें