फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल के बच्चों को दी कानून की जानकारी

Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। बृहस्पतिवार को एक स्कूल के बच्चे थाने को देखने व पुलिस की कार्यप्रणाली को देखने के लिए आए। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बच्चों की ओर से दिए गए फूल को स्वीकार करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली व कानून संबंधी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को अपने साथ थाना परिसर का भ्रमण कराया। पुलिस की कार्यप्रणाली आदि के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। बच्चों को बताया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस सभी की मदद के लिए होती है। यदि आप कभी कोई मुसीबत में हों तो पुलिस की मदद ले सकते हैं। पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी के साथ की यातायात नियमों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें