फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
घिरोर में अतिक्रमण हटवाते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। नगर में दुकानदारों और आम लोगों द्वारा किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को सोमवार को हटवाया गया। एसडीएम अनिल कुमार कटियार की देखरेख में नगर पंचायत कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाया। एसडीएम ने कहा कि अभियान लगातार चलेगा। अतिक्रमणकारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

नगर में दुकानदारों द्वारा नालों के ऊपर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालों पर किए गए अतिक्रमण से नालों की सफाई तक नहीं हो पाती है। नगर के लोगों ने शनिवार को एसडीएम से अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की। इस पर एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने ईओ नगर पंचायत को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
ईओ ने नगर में मुनादी भी कराई लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार को एसडीएम स्वयं पुलिस चौकी पर पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। एसडीएम की देखरेख में नगर पंचायत कर्मचरियों ने नाले के ऊपर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए। एसडीएम ने बताया नगर में अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण जब्त करने के साथ जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें