फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ असली या फर्जी: मृतक की मां के आरोपों में घिरी आगरा पुलिस, अब ले रही विधिक राय

Sat, 18 Mar 2023 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा पुलिस फर्जी मुठभेड़ मामले में फंस गई है। सीजेएम ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में अब पुलिस विधिक राय ले रही है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना इरादतनगर में छह महीने पहले हुई पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल मुरैना के आकाश की मौत हो गई थी। मामले में मृतक की मां ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए हैं। इस पर पुलिस अधिकारी विधिक राय ले रहे हैं, जिससे मुकदमा दर्ज होने के बाद तमाम बिंदुओं पर विवेचना की जा सके।

अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी करने आया था बेटा

गांव गडौरा, मुरैना निवासी ममता देवी ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा था कि बेटा आकाश 27 सितंबर 2022 को अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी करने आगरा गया था। बाद में सूचना मिली कि पुलिस मुठभेड़ में उसे गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -पड़ोसी तो पीछे ही पड़ गया: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर ली मदद, अब युवती हुई इस कदर परेशान; घर भी बदला पर...
विज्ञापन

 

पुलिस कर रही ये दावा

पुलिस ने दावा किया था कि ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में अवैध खनन की चंबल सेंड ले जाई जा रही थी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। चालकों ने ट्रैक्टर को चढ़ाने का प्रयास किया था। ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में आकाश घायल हुआ था। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार का कहना है कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें