फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ट्रक लूट में नाकाम बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन की तलाश

Mon, 01 Nov 2021 12:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। थान छाता क्षेत्र में शनिवार रात को बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश लूट में नाकाम होने पर भाग रहे थे।  
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने आए मेवात के अपाचे सवार चार लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। छाता तहसील के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसके तीन साथ भागने में सफल रहे। पीछा कर रही पुलिस पर लुटेरों ने गोलियां दागकर हमला किया था। एक लुटेरा तो पुलिसकर्मी की उंगली को काटकर भाग खड़ा हुआ। 

विज्ञापन

ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश
कोतवाली छाता की कस्बा चौकी प्रभारी योगेश नागर और सिपाही प्रीत कुमार तहसील के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें अपाचे पर चार युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें टोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बदमाश गोलियां चलाते हुए तहसील परिसर में घुस गए। सिपाही प्रीत कुमार ने भागते हुए एक लुटेरे को पकड़ भी लिया तो वह उंगली काटकर भाग खड़ा हुआ। काफी तलाशने के बाद भी इनका पता नहीं चला। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रविवार की सुबह अधिवक्ता के चैंबर में छिपे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। लुटेरे के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पीछा करते हुए सिपाही की उंगली काट भागे बदमाश
मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद भी पहुंच गए। कोतवाल अजय कौशल ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हुआ साकिर पुत्र कम्मो निवासी ग्राम कोट, बहीन (पलवल) है। इसके अलावा फरार नासिर पुत्र अली, रहीस पुत्र नजर और जाबिर पुत्र हसन निवासी ग्राम कोट, बहीन (पलवल) की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस पर हमला
शनिवार की देर रात छाता कोतवाली इलाके में कस्बा चौकी प्रभारी योगेश नागर और सिपाही प्रीत कुमार रात गश्त पर थे। इसी दौरान तहसील के पास अपाचे पर 4 युवक दिखे। टोकने युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे। हमले में बाल-बाल बचे एसआई योगेश नागर ने इसकी सूचना कोतवाली में दी और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान: 1008 दीपों से जगमग हुआ ठाकुरजी का आंगन, 104 वर्ष पुरानी है परंपरा
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें