फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान- आक्रोश बरकरार, डीएम ने मामले में बिठाई जांच, जताई नाराजगी

विज्ञापन
कासगंज के ढोलना में अतिक्रमण हटाने के दौरान ढहाया गया मकान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में बिना नोटिस दिए अतिक्रमण ढहाए जाने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एडीएम अजय श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंप दी है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण ढहाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने ढोलना में अतिक्रमण ढहा दिया था। इसमें कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए थे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को भाजपा नेता महेंद्र राना, प्रवेंद राना के नेतृत्व में ढोलना के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहंा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में डीएम सीपी सिंह को ज्ञापन देकर मनमाने ढंग से अतिक्रमण हटाने वालों पर कार्रवाई करने और बिना नोटिस के अतिक्रमण न हटाने की मांग की।
डीएम ने बिना नोटिस के अतिक्रमण हटाने पर पीडब्ल्यूडी से कड़ी नाराजगी जाहिर की और मामले की जांच एडीएम अजय श्रीवास्तव को सौंप कर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मौके पर जाकर मामले की विस्तृत जांच करें। विरोध के चलते शुक्रवार को भी ढोलना के बाजार बंद रहे। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचकर ढोलना के लोगों से वार्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाजार खुलवाने का प्रयास जारी
ढोलना पुलिस ने बाजार खुलवाने का प्रयास शुक्रवार को भी जारी रखा। डीएम सीपी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों से बाजार खोलने को कहा। वहीं ढोलना थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर ने ढोलना के व्यापारियों से बातचीत कर बाजार खोलने को कहा। हालांकि शाम तक व्यापारी अपनी जिद पर अड़े रहे और ढोलना में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें