फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा के चालबाज कर्मचारी: भरोसा जीतकर तिजोरी पर हाथ साफ, 45.58 लाख का सोना-चांदी और नकदी ले उड़े

Thu, 01 Oct 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज सराफा बाजार में दो कर्मचारियों ने कई वर्षों तक काम कर कारोबारी का भरोसा जीता और तिजोरी से 38.58 लाख रुपये का सोना-चांदी व सात लाख नकद चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज और माल के मिलान से चोरी का खुलासा हुआ तो आरोपी कथित तौर पर मुकर गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज के सराफा बाजार में कारोबारी के साथ कई वर्ष तक कार्य कर दो कर्मचारियों ने उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद कई बार में 38.58 लाख का सोना, चांदी और सात लाख रुपये नकद चुरा लिए। सीसीटीवी और माल के मिलान में मामला खुला तो आरोपी मुकर गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शाहगंज के सराफा बाजार में स्टेट बैंक काॅलोनी निवासी वकुल प्रकाश वर्मा की जय प्रकाश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वकुल ने बताया कि उनकी दुकान में धनौली के अजीजपुर क्षेत्र की तुलसी कुंज कॉलोनी निवासी शिवा ठाकुर चार वर्ष से और धनौली के विकासनगर की चंद्र विहार कॉलोनी निवासी आलोक कुमार डेढ़ वर्ष से काम कर रहे थे। दोनों ने विश्वास जीतकर धोखा दे दिया। उन्होंने तिजोरी से सोना, चांदी और नकदी निकालने-रखने की जिम्मेदारी दोनों को दे दी थी।


एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें