फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पोलियो दिवस की कर्मचारी अभिभावकों को दें पहले से सूचना

Thu, 28 Nov 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश देतीं एसडीएम संध्या शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव के सभागार में एसडीएम संध्या शर्मा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान की बैठक हुई। तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम ने कहा कि 8 दिसंबर से चलने वाले अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी अभिभावकों को पहले से ही सूचित करें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक यूनिसेफ संजीव पांडेय ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर को बूथ दिवस होगा। 9 दिसंबर से पांच दिन तक डोर टू डोर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। बी टीम 16 दिसंबर से छूटे हुए बच्चे को कवर करेगी। उप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित किया है। बोले अभियान में ग्राम प्रधान, कोटेदार, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशाएं सभी हिस्सा लें और सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डॉ. मनीष प्रताप सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ पपेंद्र कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आनंद किशोर चिकित्सा अधीक्षक, डॉ नमन श्रीवास्तव, कपूर सिंह परिहार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पोलियाे दिवस के लिए आशा और सुपरवाइजर्स को दिया प्रशिक्षण

मैनपुरी। नर्सेज हॉस्टल में पल्स पोलियो अभियान के तहत आशा और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक रोहित दुबे ने अभियान की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षक संजीव पांडेय, रविंद्र सिंह गौर, शैलेंद्र कुमार ने भी आशा आर सुपरवाइजर्स को जानकारियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें