फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज डिपो में कुर्सी पर बैठा था कर्मचारी, तभी चुपके से आई मौत; ऐसा हादसा देख...कांप गए लोग

Thu, 30 Jan 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वर्कशॉप में बस  को बैक करते समय कर्मचारी चपेट में आ गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रकाबगंज स्थित ताज डिपो की वर्कशाप में बुधवार शाम को हादसा हो गया। सही होने आई बस की चपेट में आकर कर्मचारी की माैत हो गई। सूचना पर परिजन आ गए। उन्होंने लापरवाही से माैत का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना रकाबगंज के प्रभारी ने बताया कि जटपुरा, लोहामंडी निवासी 54 वर्षीय अमजद अली रोडवेज में चालक के पद पर तैनात थे। कुछ समय पहले स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें वर्कशाप में काम कराया जा रहा था। बुधवार शाम 4 बजे वह कुर्सी पर बैठे थे। वर्कशाप में सही होने आई एक बस को चालक ने बैक किया। अमजद अली बस की चपेट में आ गए। 


उन्हें कर्मचारी अस्पताल ले गए, जहां उनकी माैत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी पर रोडवेज के अधिकारी भी पहुंच गए। मामले में जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों का कहना था कि बस ने हार्न बजाया था। मगर, अमजद अली नहीं सके। वह बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें