फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जूनियर डॉक्टर्स ने किया बवाल, दरोगा-सिपाही को पीटा, इमरजेंसी सेवाएं भी ठप

Sun, 16 Sep 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाहर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में देहली गेट स्थित अशोका होटल एंड बार में शनिवार रात पार्टी मनाने आए जूनियर डॉक्टर्स का कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर्स ने कर्मचारियों की पिटाई लगा दी। इसके बाद तोड़फोड़ कर दी। बाद में बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने दरोगा योगेश और सिपाही अतुल की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने पांच जूनियर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। इससे भड़के जूनियर डॉक्टर्स ने एसएन में इमरजेंसी सेवाएं ठप कर एमजी रोड पर जाम लगा दिया। 

देर रात करीब दो बजे पुलिस ने लाठियां फटकार जूनियर डॉक्टर्स को वहां से खदेड़ दिया। कई थानों की फोर्स और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे करीब 25 जूनियर डॉक्टर्स व छात्रों को हिरासत में ले लिया। पूरी रात हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि अशोका होटल में रात 11 बजे जूनियर डॉक्टर अपने साथी का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। रात में कर्मचारी होटल बंद करने की बात कहने लगे। कर्मचारियों ने समय अधिक होने की बात कही तो वो भड़क गए। आरोप है कि कर्मचारियों को पीटा गया। 

घटना के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी गई हैं। इससे मरीज परेशान हैं। यहां तक जूनियर डॉक्टर्स मरीजों को भी अस्पताल में नहीं जाने दे रहे हैं। हालात को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें