फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: रात में बत्ती हुई गुल, ग्रामीणों ने खतरे में डाली जान, 11000 की लाइन जोड़ने खुद चढ़ गए पोल पर...

Sat, 18 Mar 2023 03:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते जब रात में बिजली कटी, तो ग्रामीणों ने खुद की जान को खतरे में डाल दिया। बिजली सही करने के लिए कुछ ग्रामीण खुद ही विद्युत पोल पर चढ़ गए।
 
विज्ञापन
बिजली खुद ही सही करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में विद्युत कर्मचारियों की   हड़ताल के पहले और दूसरे दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। विद्युत कर्मियों की तरफ से कार्य बहिष्कार कर दिया गया है। जिसके चलते कई जगह बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली की किल्लत के बीच लोगों को पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में शुक्रवार शाम को जारुआ कटरा स्थित विद्युत सब स्टेशन से पोषित कई गांव की बिजली देर शाम से ही गुल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने देर रात बिजलीघर पर हंगामा कर दिया। पता चला कि गांव खेड़ा भगोर की तरफ जाने वाली 11000 की लाइन का तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर लिया और तार जोड़ने की मांग करने लगे, लेकिन हड़ताल होने की वजह से बिजली घर पर कोई भी लाइनमैन मौजूद नहीं था। 

जिसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और शट डाउन कर खुद ग्रामीण खंबे पर चढ़ गए और तार को जोड़ दिया। जिसके बाद देर रात कई गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें