फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों की आफत: डीवीवीएनएल की विजिलेंस ने पकड़े 15 चोर, कटिया डालकर कर रहे थे चोरी

Tue, 24 Sep 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ  डीवीवीएनएल की विजिलेंस टीम ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन की कार्रवाई में 15 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। 
 
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बिजली की केबल में कट लगाकर और कटिया डालकर चोरी करते हुए 15 लोग पकड़े गए। सोमवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और विजिलेंस टीम ने सिकंदरा क्षेत्र के शारदा विहार, गुंजन विहार और बापूजी चौराहे के पास अभियान चलाया। एक आरा मशीन संचालक भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


एसडीओ अनूप उपाध्याय ने अवर अभियंता बोदला राहुल सिंह, प्रवर्तन दल निरीक्षक राजेश मीणा और विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 15 उपभोक्ता 40 किलोवाट बिजली की चोरी करते पकड़े गए। एक आरा मशीन संचालक बिजली के पोल से ही अलग केबल डालकर 12 किलोवाट की चोरी करते पकड़ा गया।

इन सभी के खिलाफ अवर अभियंता ने एंटी थेफ्ट थाना कमला नगर में एफआईआर दर्ज कराई। बिचपुरी से बोदला के बीच के क्षेत्र में 92 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। इन पर 15 लाख रुपये का बकाया है। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान अब प्रतिदिन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें