फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घरों में हो रही थी बिजली चोरी, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव, मैनुपरी। विजिलेंस टीम और विद्युत निगम की टीम ने शुक्रवार को नगर में चेकिंग की। इस दौरान एक लाख से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं चेकिंग के दौरान सात घरों में बिजली चोरी मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ नरेंद्र वर्मा और अवर अभियंता अजीत सिंह शुक्रवार को नेतृत्व में विद्युत निगम और विजिलेंस की टीम ने नगर में चेकिंग की। टीम ने मोहल्ला चौधरी, जगत नगर, हथियापौर, मोहल्ला वक्कालान, बड़ा बाजार, छोटा बाजार में अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सात घरों में बिजली चोरी मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं एक लाख से अधिक के बकाएदारों के सात कनेक्शन काटे गए और नौ उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़ लिए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक लाल सिंह, सतेंद्र सिंह, रामविलास, अरविंद कुमार, मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें