फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिल बकाए पर सीएचसी के आवासों की बिजली कटी

Sun, 01 Feb 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
Despite regular payment of bills to the residences of CHC Saiya, the employees are upset due to
विज्ञापन
सैंया। बिजली बिल बकाया होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर सरकारी आवासों की बिजली काट गई है। इससे कर्मचारियों के परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें पानी के लिए भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन


सीएचसी सैंया परिसर में बने आवासों में तीन फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक सफाईकर्मी सरकारी आवासों में निवास करतें हैं। फार्मासिस्ट सुनील तिवारी ने कहा कि वे हर महीने बिजली का ऑनलाइन बिल जमा कर रहे हैं। वहीं, राकेश कुमार चाहर व चरन सिंह ने बताया कि उनके वेतन से प्रत्येक माह में बिजली के बिल की धनराशि आहरण की जा रही है, उसके बावजूद भी बिजली विभाग ने उनके आवासों के कनेक्शन काट दिए। कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती से कनेक्शन जुड़वाएं जाने की माग की है। चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि एसडीओ खेरागढ़ से वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराएंगे। अवर अभियंता सैंया विजय बघेल ने बताया कि कर्मचारियों ने घरेलू कनेक्शन लिए हैं। इनका 20 हजार रुपये बिल बकाया चल रहा है। इसलिए बिजली काट दी गई है। बिल जमा करने पर आपूर्ति जोड़ दी जाएगी। बताया कि अस्पताल की आपूर्ति चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें