फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंभे और केबलें बदलने से बिजली हुई बंद

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खंभे और केबलें बदले जाने से बृहस्पतिवार की सुबह तीन घंटे तक आश्रम रोड, राजा का बाग, देवी रोड पर बिजली बंद रही। बिजली बंद होने से लोग परेशान हुए। बुधवार की रात लाइन में हुए फाल्ट से लाल मठिया, ताल दरवाजा, नगरिया, मदार दरवाजा क्षेत्र में रहने वाले लोग बिजली बंद होने से परेशान रहे।
विज्ञापन


बिजली विभाग द्वारा शहर में केबलें और खंभे बदलने का काम किया जा रहा है। अशोका कंपनी के कर्मचारियों ने केबलें और खंभे बदलने के लिए शट डाउन लिया। आश्रम रोड पर केबलें और खंभे बदले गए। इसके चलते सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रही। बिजली बंद होने से बृहस्पतिवार की सुबह तीन घंटे तक आश्रम रोड, राजा का बाग, देवी रोड पर बिजली बंद रही। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार की रात लाइन में हुए फाल्ट से लाल मठिया, ताल दरवाजा, नगरिया, मदार दरवाजा क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली बंद रही। आठ बजे बंद की गई बिजली फाल्ट सही होने पर 10 बजे के बाद बिजली चालू हो सकी। दो घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। रात में ही नगला रते, जीवालाल कॉलोनी, छपट्टी, करहल रोड, आगरा रोड, शमशान घाट रोड, हिंदपुरम कॉलोनी में भी रात 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें