टूंडला।थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्राम बजहेरा विद्युत फीडर से क्षेत्र में प्रतिदिन पांच से सात घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने से फसल सूख रही हैं। नुकसान की स्थिति को देखते हुए किसानों ने जिलाधिकारी से फसल की सिंचाई के लिए लगातार सप्लाई दिलाने की मांग की है।
किसानों ने बताया की बरसात न होने और पर्याप्त बिजली न मिलने से बजहेरा विद्युत हीटर से ठार लोकमन, गढ़ी साहब, बजहेरा, रामगढ़, नगला काले, कुतुकपुर शाह, पीपरिया, ग्वारई, भीकनपुर बझेरा, नगला राजपति, नगला गार्डन, ठार हरवंस, ठार बर व गढ़ी चेना आदि गांव प्रभावित हैं।
मांग करने वालों में प्रसपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह निषाद, प्रमोद निषाद, कीरत राम, लालता प्रसाद, सुंदर सिंह, निहाल सिंह, चंदन सिंह, जगत सिंह, नत्थी लाल, ओमवीर सिंह, बिहारी लाल ,ताराचंद, हरी राम निषाद आदि हैं।
जितनी सप्लाई फीडर को मिल रही है उतनी किसानों को दी जा रही है। बिजली की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
-राजेश कुलश्रेष्ठ अवर अभियंता विद्युत फीडर बजहेरा