फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ ने सब स्टेशन पर डाला ताला, आठ घंटे आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
01एमएनपी-22-कुसमरा के विद्युत उपकेंद्र पर लटकता ताला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। नगर के बिजली सब स्टेशन पर एसएसओ ने शुक्रवार की सुबह ताला जड़ दिया। इससे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। आठ घंटे लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से जूझना पड़ा। बाद में जानकारी होने पर अवर अभियंता ने दूसरे एसएसओ को भेजकर आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे नगर की बिजली अचानक चली गई। सुबह नौ बजे तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने जानकारी जुटाई। पता चला कि सब स्टेशन पर काम होने के चलते आपूर्ति बंद है और 12 बजे चालू हो जाएगी। दोपहर बाद भी जब आपूर्ति चालू नहीं हुई तो लोग बिजली घर जा पहुंचे। यहां तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑफिसर) स्वदेश सिंह ने बताया कि वे लगातार तीन दिनों से ड्यूटी कर रहे हैं। दूसरा एसएसओ ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। लोगों ने जब बिजली सही कराने के लिए कहा तो वह सब स्टेशन पर ताला डालकर चले गए। बाद में किसी ने अवर अभियंता को सूचना दी तो उन्होंने लाइनमैन अवनेश सिंह को भेज कर डेढ़ बजे आठ घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

शटडाउन के चलते आपूर्ति बंद रही है। सब स्टेशन पर ताला लगने जैसी कोई जानकारी नहीं है। आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
रविशंकर, अवर अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें