01एमएनपी-06-खेत में भीगे बोझों को पलटता किसान
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बदलता मौसम किसानों की फसल के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। अब तक कटने के बाद पांच बार गेहूं की फसल खेतों में भीग चुकी है। इससे लगातार गेहूं की थ्रेसिंग का काम रुका हुआ है। इससे गेहूं भी प्रभावित होने लगा है।
बृहस्पतिवार की रात को फिर अचानक बादल घिरे और बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक पूरे जिले में हल्की बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। 27 अप्रैल को भी बारिश के बाद थ्रेसिंग का काम बंद हो गया था। इसके बाद 30 अप्रैल की शाम को ही थ्रेसिंग का काम शुरू हुआ था, लेकिन बारिश से फिर ये रुक गया है। अब तीन दिनों तो किसानों को और इंतजार करना पड़ा। बार-बार गेहूं की भीगने से दाना काला पड़ने लगा है। इससे गेहूं की गुणवत्ता और कीमत प्रभावित होगी। इसी बात को लेकर किसान चिंतित हैं।
पांच व छह मई को तेज बारिश का अलर्ट
मैनपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी पांच व छह मई तो तेज आंधी के साथ तेज बारिश की आशंका है। किसान इससे पूर्व फसलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।