फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के 183 परिषदीय स्कूलों की बिजली व्यवस्था खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के यू-डायस पोर्टल पर जिले के 183 परिषदीय विद्यालयों में बिजली व्यवस्था का विवरण दर्ज नहीं मिला है। पोर्टल पर आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा के दौरान यह स्थिति सामने आई। विभाग ने संबंधित विद्यालयों का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, जैसे बिजली, पेयजल, शौचालय, भवन और अन्य व्यवस्थाओं का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। इसी डाटा के आधार पर शासन स्तर पर विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग और संसाधनों का आकलन किया जाता है। 183 विद्यालयों में बिजली संबंधी जानकारी दर्ज न होने पर विभाग अब वास्तविक स्थिति का मिलान करेगा। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि संभव है जिन विद्यालयों में बिजली का मीटर नहीं लगा है, वहां के प्रधानाध्यापकों ने यू-डायस पोर्टल पर बिजली व्यवस्था का विवरण अपडेट नहीं किया हो। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में बिजली के मीटर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर जिन 183 विद्यालयों में बिजली व्यवस्था का विवरण नहीं दिख रहा है, उनका सत्यापन कराया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक संशोधन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें