फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खिलाड़ियों को चोटों से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी मैदान पर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आंचल सारस्वत ने खिलाड़ियों को खेल के दौरान होने वाली चोटों से बचाव, प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी खेल से पहले वार्म-अप और खेल समाप्त होने के बाद कूल-डाउन व स्ट्रेचिंग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांसपेशियों की चोट, लिगामेंट इंजरी, टखने में मोच समेत सामान्य खेल चोटों से बचाव के उपाय बताए। समझाया कि चोट लगने पर शुरुआती उपचार कैसे किया जाए और किन परिस्थितियों में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी होता है। मास्टर्स हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अजय राजपूत, धर्मेंद्र बघेल, अमरजीत सिंह, गोपाल भगत, दिलीप शर्मा, गौरव रौतेला, जयशंकर यादव, विक्रम सिंह और गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें