पावर कॉरपोरेशन ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार से कहा है कि 29 मई से बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए जिलों में मौजूद आईटीआई, मैकेनिक, लाइनमैन, स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षित लोगों, पूर्व सैनिकों और पूर्व कर्मचारियों को चिह्नित कर लें और कार्य बहिष्कार के दौरान उन्हें तैनाती दें।
लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सिंचाई विभाग के विद्युत खंडों में तैनात कर्मचारियों को विद्युत सबस्टेशन पर तैनात किया जाए। उनका कहना है कि संविदा कर्मचारियों, लाइनमैन को विद्युत लाइनों की मरम्मत में तैनात किया जा सकता है, वहीं संवेदनशील विद्युत सबस्टेशनों पर मैनपावर की तैनाती की योजना बना ली जाए। जो कंपनियां, एजेंसियां हाईटेंशन लाइनों और एलटी लाइनों की मरम्मत करती हैं, उनसे वार्ता कर ली जाए। अतिसंवेदनशील स्थानों, अस्पतालों, वाटर वर्क्स, मेडिकल कॉलेज, कोर्ट, कलेक्ट्रेट में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए तैनाती की योजना बना लें।
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़