फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत निगम पर मनमाना बिल भेजने का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। प्रधानमंत्री सोलर योजना को अनदेखा करते हुए एक विद्युत उपभोक्ता ने विद्युत निगम पर मनमाना बिल भेजने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की गई।
विज्ञापन

मैनपुरी रोड पर तहसील के नजदीक रहने वाले विक्रम सिंह यादव चंदू ने अपनी शिकायत में कहा है कि 8 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना के तहत उन्होंने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाया था। तभी विभाग के नियमों के तहत मीटर भी लगाया गया था। विद्युत निगम पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कहा कि निगम के मीटर रीडर ने बिजली उपभोग की रीडिंग लेना बंद कर दिया है। इसके बाद भी विभाग मनमाना बिजली बिल भेज रहा है जिसे उन्होंने भर दिया है। भेजे गए गलत बिलों पर जमा धनराशि को वापस कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



इस शिकायत के संबंध में कोई जानकारी नही है, यदि उपभोक्ता को गलत बिल प्राप्त हुआ है तो उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। - तारा चंद्र, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें