फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विद्युत संविदा कर्मी को इस कदर किया गया उत्पीड़न, बर्दाश्त न कर सका...फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 20 Apr 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के रहने वाले विद्युत संविदा कर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि उत्पीड़न से तंग आकर संविदा कर्मी ने ये आत्मघाती कदम उठाया। 

 
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम नगला दह में रहने वाले विद्युत संविदा कर्मी मोहन सिंह(32) ने फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप लगाया गया कि विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर जान दी है। ग्रामीणों ने शव को फीडर के सामने सड़क पर रखकर जाम लगाया और नारेबाजी की। बाद में मृतक के पिता ने जेई और टीजी टू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिता जगदीश ने बताया कि मोहन सिंह मदनपुरा उपकेंद्र पर संविदाकर्मी थे। कई महीनों से उपकेंद्र के अवर अभियंता एवं टीजी टू कर्मचारी उत्पीड़न कर रहे थे। इसकी शिकायत बेटे ने अपने उच्चाधिकारियों से की थी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर वह बिना बताए निकल गया था। काफी देर तक घर नहीं लाैटा तो काफी खोजा।

शनिवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत पर बनी झोपड़ी में फंदा लगा लिया था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मदनपुरा फीडर के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। माैके पर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि मृतक के मोबाइल की ऑडियो रिकार्डिंग भी वायरल है। जिसमें वह जेई और टीजी टू कर्मचारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। मोहन दो दिन पूर्व बिना बताए नाैकरी से निकाले जाने से भी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें