फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली कंपनी ने सीवर लाइन में डाल दी केबल...मकानों के धंस गए फर्श, दीवारों में आई दरारें

Sun, 14 Sep 2025 12:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बिजली कंपनी टोरंट पावर ने सीवर लाइन में केबल डाल दी। इससे कई मकानों के फर्श धंस गए। दीवारों में दरारें आ गईं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मोतीगंज वार्ड के चूने वाली गली की सीवर लाइन में टोरंट पावर की ओर से केबल डालने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने वार्ड के पार्षद के माध्यम से टोरंट पावर कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की है। अधिकारियों ने केबल में करंट न होने और उसे हटवाने की बात कही है।
विज्ञापन


चूने वाली गली निवासी विकास गुप्ता, गोपालजी, भरत पंजवानी व संध्या गुप्ता के मकान में कुछ समय पहले फर्श धंस गया। उसके बाद जब दीवारों में दरारें आईं तो लोगों ने कुछ दिन पहले खुदाई कराई। तब सीवर का पानी रिसने की जानकारी हुई।

 
विज्ञापन

सीवर लाइनों को तोड़कर जांच की तो पता चला कि उसमें से दो मोटे बिजली के केबल गुजर रहे थे। इस वजह से सीवर लाइन चोक हो गई। लोगों ने स्थानीय पार्षद के जरिये टोरंट कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की।

टोरंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि टीम से जांच कराई गई है। यह केबल बंद है। जिस होटल के लिए डाली गई थी, उस होटल का कनेक्शन भी बंद हो चुका है। यह प्रकरण पहले भी सामने आया था, उस समय उस जगह की केबल हटा ली गई थी। अब बची हुई सारी केबल हटा ली जाएंगी।

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल को बारिश में पहुंचा नुकसान...मुख्य गुंबद के बाद मीनारों में सीलन का खतरा, थर्मल स्कैनिंग से लगा पता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें