फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग के दौरान लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शनिवार की शाम नगला मदारी में सबमर्सिबल की बोरिंग के दौरान मजदूर को करंट लग गया। साथी जब तक अस्पताल ले गए उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैथपुर निवासी जमुना देवी का 37 वर्षीय पुत्र अर्जुन सबमर्सिबल की बोरिंग के दौरान मजदूरी का काम करता था। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह नगला मदारी कुरसंडा में एक सबमर्सिबल लगा रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें