फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बड़ी लापरवाही...खुदाई में तोड़ दीं पानी की लाइनें, बिजली केबल उखाड़ी; गैस लाइन के पास उठती रही चिंगारी

Sat, 10 Jan 2026 10:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पाइप लाइन डालने के दाैरान बड़ी लापरवाही सामने आई। पानी की पाइप लाइन तोड़ने के साथ बिजली केबिल भी उखाड़ दी गईं। गैस की लाइन के पास चिंगारी उठती रही। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बिजली के तारों से उठ रही चिंगारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ककरैठा में जल निगम ने पाइप लाइन डालने में ऐसी लापरवाही बरती कि पानी की पाइप लाइनें तोड़ दी गईं, जबकि बिजली की केबल उखाड़ दी गईं। खुदाई में कटे बिजली के तारों से चिंगारियां उठती रहीं। इसके नजदीक ही गैस लाइन होकर निकल रही है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था, जबकि पानी की लाइन तोड़ने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया और 50 से ज्यादा घरों की जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को जल निगम की गंगाजल परियोजना इकाई ने ककरैठा में गहरी पाइप लाइन डालने के दौरान पानी की लाइन तोड़ दी। बिजली की केबल कटी तो टोरंट से पावर सप्लाई बंद नही कराई। केबल के टूटते ही उससे चिंगारी उठने लगी। बुलडोजर का पंजा कई बार इसके संपर्क में आने से बचा। क्षेत्रीय लोग हादसे की आशंका से घबरा गए। 

पानी की पाइप लाइन टूट जाने से आधे घंटे तक गंगाजल बहता रहा। ककरैठा निवासी गोपाल यादव ने बताया कि खुदाई करते समय गैस और टोरंट की लाइन को तोड़ दिया। आबादी क्षेत्र को देखते हुए सावधानी नहीं बरती जा रही है। लाखन सिंह यादव ने बताया कि पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया है। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


ठेकेदार को पाइप लाइन डालने के दौरान एहतियात बरतने के निर्देश दिए है। खुदाई में बिजली, गैस और पानी लाइन को नुकसान पहुंचा हैं। उसे ठीक कराया जा रहा है। -गौरव चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर, गंगाजल प्रोजेक्ट
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें