फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल भुगतान को लेकर हैंडलूम बुनकर और विद्युत अफसर आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा में विद्युत बिल बकाए को लेकर हैंडलूम उद्योग से जुड़े बुनकरों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद बुनकर सभा में आक्रोश बना हुआ है। हालांकि बुधवार को जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद काटे गए बिजली विभाग ने काटे गए कनेक्शन जुड़वा दिए गए। इधर बिजली विभाग ने अब अनुदान से संबंधी प्रस्ताव विचार के लिए शासन को भेज दिया है। बुनकर सभा ने ऐलान किया है कि यदि बिजली विभाग ने मनमानी की तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

13 दिसंबर को कस्बा गंजडुंडवारा में हैंडलूम उद्योग इकाईयों के विद्युत कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिए थे। विभाग ने दावा किया हैंडलूम बुनकरों पर बिजली बिल बकाया है। इधर हैंडलूम बुनकरों ने अपना तर्क रखा कि इस उद्योग के लिए सरकार सब्सिडी देती है और वह छूट के अनुसार बिजली बिल समय से जमा करते रहे हैं। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुनकर सभा के लोग जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से मिले। डीएम ने समस्या समाधान के निर्देश बिजली विभाग के अफसरों को दिए। इस पर हैंडलूम उद्योग इकाईयों के काटे गए कनेक्शन विभाग ने जोड़ दिए और बृहस्पतिवार को विचार के लिए प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया।
- हैंडलूम उद्योग पर क्या सब्सिडी है, कितनी छूट है यह सब विचार शासन स्तर से होना है। फिलहाल बुनकरों के विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। पीएन प्रभाकरन, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन

- बिजली विभाग ने मनमाने ढंग से विद्युत कनेक्शन काटे थे। जबकि निर्धारित मानकों के अनुसार बिजली बिल जमा करते रहे हैं। उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोहम्मद नाजिम, जिलाध्यक्ष, बुनकर सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें