फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अप्रैल 2018 के बाद का ही बिल जमा करेंगी ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
06एमएनपी-07-मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटने के बाद हाईटेंशन लाइन पर झूलता ह? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में स्थापित पेयजल परियोजनाओं का बकाया बिल जमा कराने के लिए बिजली विभाग ने नोटिस जारी किया था। इसमें दोनों विभागों के अधिकारियों की वार्ता के बाद अब अप्रैल 2018 के बाद का बिजली बिल जमा करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल पंचायतों केे बिल जमा करने का आदेश शासन ने अप्रैल 2018 में ही दिया था। ऐसे में वे केवल आदेश के बाद का ही बिल जमा करेंगी।
विज्ञापन

जिले की 22 ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल परियोजनाओं पर 68.29 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाली आठ परियोजनाओं पर जहां 31.73 लाख रुपये का बिल बकाया है तो वहीं विद्युत वितरण खंड तृतीय के तहत आने वाली 14 पेयजल परियोजनाओं पर 36.56 लाख रुपये का बिल बकाया चल रहा है। इस पर बीते माह बिजली विभाग ने विच्छेदन नोटिस जारी किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए पंचायत राज विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों की वार्ता हुई। इसमें अप्रैल 2018 के बाद का ही बिल जमा करने पर सहमति बनी है। पंचायत राज विभाग के अनुसार अप्रैल 2018 के बाद ही बिजली बिल का भुगतान पंचायतों द्वारा किए जाने का आदेश आया था, ऐसे में पिछला बिल नहीं दिया जा सकता है। खंड विकास अधिकारियों की ओर से बिजली विभाग को अप्रैल 2018 के बाद का प्रथक बिल उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया है।
इन परियोजनाओं पर बकाया है बिल
बिल जमा न करने वाली 22 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं में बरनाहल, कोसमा हिनूद, कोसमा मुसलमीन, नौनेर, अकबरपुर औंछा, चीतई, मदन, छाछा, जोत, किशनी और पुडऱी शामिल हैं। इन परियोजनाओं में किसी परियोजना के दो तो किसी के तीन विद्युत कनेक्शन स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए नोटिस भेजा गया था। विभाग द्वारा अप्रैल 2018 के बाद का पृथक बिल मांगा गया है। बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें