फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फॉल्ट सही कर रहे विद्युत कर्मी को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Jun 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नोकस में फॉल्ट सही करते समय विद्युत कर्मी को करंट लग गया। उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी संजय साथी कर्मी दाताराम के साथ नगला नोकस में ट्यूबवैल की लाइट ठीक करने गए थे। संजय विद्युत तार को ठीक करने के लिए विद्युत खंभे पर कार्य रहा था। उसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह घायल हो गया। आनन-फानन में साथी कर्मी दाताराम एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कर्मी के घायल होने की सूचना पर अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गंगावार और अवर अभियंता भी उसका हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें