गंजडुंडवारा। नगर गंजडुंडवारा जनपद के प्रथम कस्बा होने के बाद भी विकास में अछूता नजर आता है। इसकी आबादी लगभग एक लाख है। कस्बा की पहचान भी हैंडलूम व्यवसाय से बनी हुई है। इसके बाद भी यहां रोडवेज बस स्टैंड नहीं है। जबकि यहां से एटा, सहावर, कादरगंज, पटियाली आदि जाने वाली बसें मिलती हैं। यह बसें सड़क पर ही खड़ी होती हैं। इससे यात्रियों को भी बारिश, सर्दी, धूप आदि में सड़क पर खडे़ होकर ही यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने शासन प्रशासन से नगर में रोडवेज बस स्टैंड बनवाए जाने की मांग की है। ताकि यात्रियों को सहूलियत मिल सके।