फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दबंगों की पिटाई से दहशत में आया बिजली मिस्त्री, पत्नी- बच्चों को भेजा ससुराल, तीन दिन बाद घर के अंदर इस हाल में मिली लाश    

Sun, 17 Apr 2022 09:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 उधार दिए गए दो हजार रुपये मांगने पर दबंगों ने बिजली मिस्त्री को पीट दिया। इस पिटाई से बिजली मिस्त्री इस कदर दहशत में आ गया कि उसने पत्नी और बच्चों को ससुराल भेज दिया। पिता को भी घर आने से मना कर दिया। इसके तीन दिन बाद उसका शव घर में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा के अरतौनी में रविवार सुबह बिजली मिस्त्री विशंभर (40) का शव घर में कमरे में फर्श पर मिला। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों ने उधारी में लिए दो हजार रुपये का तगादा करने पर उनकी पिटाई की थी। इस कारण उन्होंने पत्नी और चार बच्चों को रिश्तेदारी में भेज दिया था। वह घर में अकेले ही थे। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


अरतौनी निवासी विशंभर के घर में पत्नी ममता के अलावा बेटे रवि, शानू, प्रिंस और बेटी मुस्कान हैं। पत्नी का कहना है कि पति ने कुछ महीने पहले गांव के ही एक युवक को दो हजार रुपये उधार दिए थे। युवक रुपये नहीं लौटा रहा था। 14 अप्रैल को उससे रुपये देने के लिए कहा। इस बात को लेकर युवक कहासुनी करने लगा। विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि युवकों ने विशंभर की घर से खींचकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडों से पीटा। उसके चोट लगी। इससे वो दहशत में आ गया। विशंभर को लगा कि आरोपी पत्नी और बच्चों से भी मारपीट कर सकते हैं, इसलिए उन सभी को फतेहपुर सीकरी के गांव उंदेरा अपनी ससुराल भेज दिया। पिता रोशनलाल भी सिकंदरा हाईवे स्थित एक फार्म में चौकीदारी करते हैं। उन्हें भी फोन किया। घर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन


तब से विशंभर घर में अकेले ही रह रहा था। रविवार को गांव में एक शादी थी। इसके लिए लोग आ रहे थे, तभी पड़ोसियों ने विशंभर को आवाज लगाई, लेकिन घर से वो बाहर नहीं आया। इस पर लोगों को शक हुआ। लोग छत से घर में पहुंचे। घर के प्रथम तल पर कमरे की खिड़की से देखा तो विशंभर की लाश फर्श पर पड़ी  हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। बाद में पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। इससे ही परिवार डरा हुआ है।

पुलिस कर रही विवेचना

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर बिजली मिस्त्री के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी। पुलिस पहुंची तो देखा कि शव फर्श पर पड़ा है। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। विशंभर से कुछ दिन पहले मारपीट की गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें