फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एचटी लाइन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी की मौत

Mon, 30 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर में सोमवार की दोपहर निजी नलकूप की लाइन पर कार्य करते समय विद्युत ठेका कर्मी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ब्राहिमपुर फीडर पर सोमवार को निजी नलकूप और गांव की लाइन पर ठेका कर्मियों द्वारा सोमवार को कार्य किया जा रहा था। जनपद अलीगढ़ थाना गंगीरी गांव भोजीपुर निवासी वीरेश (30) पुत्र अमर सिंह दोपहर करीब 1.30 बजे गांव में निजी नलकूप की लाइन पर कार्य कर रहा था। उसी दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने पर वह छिटककर दूर जा गिरा। अन्य कर्मियों व ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मी की मौत की सूचना मिलने पर परिजन व विभागीय विद्युत कर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदरई जेई प्रवेश कुमार ने बताया कि गांव में एचटी लाइन पर कार्य किया जा रहा था। इसके लिए घरेलू लाइन के लिए शटडाउन लिया था, लेकिन कर्मी निजी नलकूप की लाइन पर कार्य करने के लिए चढ़ गया। इसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से कर्मी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें