फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ हुआ विद्युत फॉल्ट, फुके टीवी, कूलर, पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार की रात नवाबगंज फीडर क्षेत्र के गांव लुहर्रा में हाईवोल्टेज आने से तेज आवाज के साथ फॉल्ट हुआ और तमाम घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

गांव लुहर्रा में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण काफी से जूझ रहे हैं। सोमवार की रात अचानक हाईवोल्टेज आ गए। एक साथ तेज आवाज हुई और फॉल्ट होते ही बिजली चली गई। काफी देर बाद लो वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति चालू हुई तो पता चला कि तमाम घरों में लगे कूलर, टीवी, पंखा, इनवर्टर फुंक गए हैं।
इससे ग्रामीणों को रातभर मुसीबत झेलनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति होने के बावजूद कूलर-पंखा फुंकने से ग्रामीण गर्मी से अकुला गए हैं। ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। ग्रामीण अतुल, गिर्राज सिंह ने बताया कि फॉल्ट के कारण कूलर, मोटर, पंखे इत्यादि फुंक गए हैं। जिससे समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें