फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण होगा जल्द, डीआरएम ने मांगा समय 14-15-13

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली ट्रैक पर जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी चल रही है। विद्युत वितरण इंजीनियर गोरखपुर निरीक्षण कर हरी झंडी दे चुके हैं। अब डीआरएम ने सीआरएस से निरीक्षण के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन

इस ट्रैक को इलेक्ट्रिक करने की जिम्मेदारी रेलवे की कार्यदाई संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड को मिला था। काम पूरा होने के बाद संस्था ने इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल भी कर लिया। रेलवे भी इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर गति परीक्षण कर चुका है। अब मुख्य संरक्षा आयुक्त से निरीक्षण का समय मांगा गया है।
डीआरएम ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर और रेलवे के विद्युत एवं तकनीकी विभाग के इंजीनियर से भी विस्तृत रिपोर्ट लेने के बाद सीआरएस निरीक्षण करने के लिए समय मांगा है। रेलवे इस रूट पर सभी तैयारियां पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

कासगंज बरेली- रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया गया है डीआरएम भी निरीक्षण कर चुके हैं अब सीआरएस इंस्पेक्शन के लिए समय मांगा गया है- राजेन्द्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें