फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 29 Sep 2019 01:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक इंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज रेलवे जंक्शन से अब इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन रफ्तार भरेंगी। रविवार को इलेक्ट्रिक इंजन से कासगंज-आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन किया गया। लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरु हुई है। शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल किया गया था। 
विज्ञापन


रविवार को कासगंज-मथुरा के बीच पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ी है। अब तक इस ट्रैक पर डीजल इंजन से ही ट्रेन चलती थी। ट्रेन को स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इलेक्ट्रिक ट्रेन से यात्रियों में भी उत्साह देखा गया। 

- 55333 ट्रेन कासगंज से आगरा फोर्ट तक सुबह 7:50 बजे चलेगी।
- 55334 ट्रेन आगरा फोर्ट से 3:55 बजे कासगंज के लिए चलेगी।
विज्ञापन

दौड़ा करंट, कई बंदरों की मौत

शनिवार को ट्रायल के लिए कासगंज जंक्शन से मथुरा के बीच इलेक्ट्रिक तारों में करंट दौड़ाया गया। हाई वोल्टेज करंट दौड़ते ही तारों पर बैठे कई बंदर करंट लगने से झटके के साथ ही नीचे आकर मर गए। परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने मृतक बंदरों को ट्रैक से हटाया।

स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि कासगंज से आगरा फोर्ट के बीच एक जोड़ी ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाने के निर्देश गोरखपुर मुख्यालय से मिले हैं। रविवार सुबह आगरा फोर्ट तक जाने वाली ट्रेन को कासगंज जंक्शन से इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें