उन्होंने बताया कि इन बसों के चलने से शहर के वायु प्रदूषण में कमी के साथ ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा। बसों को हरी झंडी दिखाने का वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विभिन्न चैनल व यूट्यूब, सोशल मीडिया पर होगा।
यह होगा मार्ग
- वृंदावन से अटल्लाचुंगी, बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा, भूतेश्वर, नया बस स्टैंड होते हुए राया तक।
- दूसरा रूट वृंदावन से मसानी चौराहा नया बस स्टैंड औरंगाबाद होते हुए गोकुल तक।
50 बसें मिलेंगी, महानगर में दौड़ेंगी
मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि मथुरा को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। फिलहाल आठ बसें मिल चुकी हैं। यह बसें मथुरा-वृंदावन के अलावा आसपास में संचालित की जाएंगी। जेनर्म की सीएनजी बसें गोवर्धन, बरसाना और देहात के अन्य क्षेत्र में संचालित की जाएंगी।