फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पहले ही दिन धराशायी हुआ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, नहीं हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, ये है कारण

Thu, 06 Jan 2022 10:33 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिटी बसों के संचालन में दिक्कत ये आई कि वे चार्जिंग नहीं ले सकीं। इस कारण इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। आगरा में पांच इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक एसी बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी के तहत आगरा की सड़कों पर चलने के लिए भेजी गई इलेक्ट्रिक बसें पहले दिन नहीं चल पाई। चार्जिंग में दिक्कत आने की वजह से बसों का संचालन नहीं हो सका। अब 15 दिन के भीतर संचालन का दावा किया गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को ईदगाह बस स्टैंड पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ से भेजी गई पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने को हरी झंडी दिखाई थी। बुधवार को पहले ही दिन एक भी बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। पहले चरण में भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाना है। सिटी बसों के लिए 22 रूट निर्धारित हैं। 
आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग के लिए अस्थायी रूप से जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जनरेटर से चार्जिंग नहीं हो पाई। अब नरायच में बनाए जा रहे चार्जिंग डिपो का कार्य पूर्ण होने के बाद ही बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। इसमें 15 दिन का समय लग सकता है। 
विज्ञापन

पहले चरण में इस रूट पर चलनी थीं बसें 
प्रबंध निदेशक एमके पुंढीर के मुताबिक, पहले चरण में भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करना था। सिटी बसों के लिए 22 रूट निर्धारित किए। भगवान टॉकीज से सुभाष पार्क तक पांच रुपये और उसके बाद ढ़ाकरान से अवंतीबाई चौराहे तक 10 रुपये और आगरा कैंट तक 15 रुपये किराया लिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये है खासियतें
- वातानुकूलित लो फ्लोर बसें
- प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक बसें
- एलईडी पर स्टॉपेज बताएंगी
- बस में 5 कैमरे लगे हैं
- दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा
- आपातकालीन अलार्म भी है
- चालक के पास पीए सिस्टम
- बटन से खुलेगा बस का दरवाजा
- सुविधाजनक 28 फाइबर सीट
- 2.5 मीटर चौड़ाई होने से आसानी
- एक बार की चार्जिंग में 120 किमी चलेगी
- 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज
- बस में मोबाइल फोन चार्जिंग सुविधा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें