फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नकली डीजल, पेट्रोल बनाने की सूचना पर छापा...2400 लीटर केमिकल मिला, गोदाम किया सील

Fri, 18 Oct 2024 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर में नकली डीजल, पेट्रोल बनाने की सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी ने छापा मारा। यहां से एक टैंकर व लोडर सहित 2400 लीटर केमिकल बरामद किया गया। 
 
विज्ञापन
ड्रम। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में केमिकल से नकली डीजल व पेट्रोल बनाने की सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी ने गोदाम में छापा मारा। एक टैंकर, एक लोडर सहित भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह को सूचना मिली कि एत्मादपुर में नकली डीजल व पेट्रोल बनाकर मैक्स गाड़ी में लोडकर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने बरहन रोड पर लोडर गाड़ी पकड़ी, जिसमें 11 ड्रम में 2400 लीटर केमिकल था।

सूचना पर डीएसओ संजीव कुमार अपनी टीम के साथ एत्मादपुर के खंदौली रोड स्थित केमिकल के गोदाम पर पहुंचे। चाबी नहीं मिलने पर ताले तोड़कर गोदाम चेक किया गया। गोदाम में केमिकल स्टोर के भूमिगत टैंक मिले व दो लोहे के बड़े टैंकर व एक टैंकर गाड़ी सहित ड्रम बरामद हुए।
विज्ञापन


 डीएसओ ने बताया कि आजाद केमिकल के नाम से आगरा अलबतिया के अफसर अली की फर्म है, उनके पास 90 हजार लीटर औद्योगिक ऑयल का लाइसेंस है। गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें